औरंगाबाद, मई 2 -- मदनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला चिकित्सक की पदस्थापन नहीं होने से महिला रोगियों को इलाज कराने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रखंड स्तरीय इस अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर नहीं होने के कारण मरीजों को पुरुष चिकित्सकों से इलाज कराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बताया जाता है कि कुछ माह पहले यहां एक महिला चिकित्सक पदस्थापित थीं, जो प्रसव पीड़ित महिलाओं की जांच से लेकर प्रसव तक की सेवाएं देती थीं, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद अब तक किसी अन्य महिला डॉक्टर की नियुक्ति नहीं हो सकी है। इससे खासकर गर्भवती महिलाओं को अधिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि महिला चिकित्सक की पदस्थापन के लिए विभाग को पत्र भेजा गया है।
हिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.