महिला डॉक्टर का न्यूड वीडियो बना ब्लैकमेल करने लगा पति, तोड़ दी हर हद
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 5 -- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में एक महिला डॉक्टर के साथ जो कुछ हुआ है उससे हर कोई हैरान रह गया है। लोग कह रहे हैं कि आज के समय में जब इतनी पढ़ी-लिखी और सक्षम महिला के साथ इस तरह का शोषण और अन्याय हो सकता है तो फिर किसी सामान्य महिला के साथ क्या कुछ नहीं होता होगा। गोरखपुर के शाहपुर क्षेत्र की की रहने वाली इस महिला डॉक्टर ने अपने एनेस्थेसियोलॉजिस्ट पति, सास-ससुर और ननद पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाहपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला डॉक्टर का आरोप है कि शादी के बाद पति ने दहेज में फॉर्च्यूनर कार की मांग को लेकर प्रताड़ित किया, नशीला पदार्थ देकर बेहोश करने के बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए तथा वायरल करने की धमकी देकर 32.50 लाख रुपये वसूल लिए। पीड़िता ने यह भी आरोप ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.