नोएडा, नवम्बर 5 -- नोएडा, संवाददाता। बुलंदशहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात महिला डॉक्टर का गहनों से भरा बैग नोएडा में गायब हो गया। ई-रिक्शा में सवारी बनकर बैठी महिलाओं ने बातों में उलझाकर घटना को अंजाम दिया। सेक्टर-24 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच कर रही है। अर्चना सिंह ने पुलिस को बताया कि वह बुलंदशहर के पहासू ब्लॉक स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर हैं। उनका मायका सेक्टर-12 नोएडा में है। वह 27 अक्तूबर की दोपहर करीब 1.30 बजे बस से नोएडा पहुंचीं। मोरना डिपो पर बस से उतरने के बाद वह ई-रिक्शा में बैठकर सेक्टर-12 जा रही थीं। चालक ने ई-रिक्शा में उनके बैठने के बाद नौ और लोगों को बैठा लिया। इनमें कुछ महिलाएं और कुछ बच्चे थे। पीड़िता ने सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मोबाइल से उन लोगों का वीडियो बना लिया। मोरना अंडरपास के निकट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.