मुंबई।, जुलाई 8 -- मुंबई से सटे ठाणे जिले के डोंबिवली में एक सरकारी अस्पताल के भीतर महिला डॉक्टर और कर्मियों के साथ बर्बरता से मारपीट करने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना का एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चौतरफा आक्रोश फैल गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कल्याण डोंबिवली नगर निगम (KDMC) के कमिश्नर अभिनय गोयल ने आरोपी कॉर्पोरेटर रमेश म्हात्रे और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज करने के आदेश दिए हैं। रमेश म्हात्रे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के स्थानीय नेता हैं। इस हिंसक हमले के विरोध में डोंबिवली के शास्त्रीनगर अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और पैरामेडिकल स्टाफ ने काम बंद कर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इससे ओपीडी सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं।बेड की कमी को लेकर भड़का विवाद अस्पता...