कानपुर, मई 23 -- कानपुर। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज की गायनी विभाग के नवागत जूनियर रेजिडेंट्स के स्वागत के लिए फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ रेजिडेंट्स एवं फैकल्टी सदस्यों की ओर से रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सीनियर डॉक्टरों ने भी मस्ती और धमाल में कोई कसर नहीं छोड़ी। डॉ. रेनू गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. सीमा द्विवेदी, डॉ. अनीता गौतम आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...