महिला डॉक्टरों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाई
कानपुर, सितम्बर 12 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के अंतर्गत अपर इंडिया अस्पताल में शनिवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। गायनी व अन्य विभागों के 24 रेजिडेंट चिकित्सकों ने एचपीवी वैक्सीन लगवाकर टीकाकरण के प्रति जागरूक किया। विभागाध्यक्ष डॉ सीमा द्विवेदी ने बताया कि एचपीवी टीकाकरण के प्रति जानकारी बढ़ाना बेहद जरूरी है। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए टीकाकरण बेहद जरूरी है। कार्यक्रम की प्रभारी डॉ. नीना गुप्ता ने भी जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.