मऊ, मार्च 7 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मुहम्मदाबाद गोहना में एक महिला डाकघर कर्मचारी ने अपने ही कार्यालय के ब्रांच पोस्टमास्टर (बीपीएम) पर छेड़छाड़ और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बन्दीकला शाखा डाकघर में असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (एबीपीएम) के पद पर तैनात आराधना ने कोतवाली में तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बीपीएम दीपक दास लंबे समय से उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे थे। पीड़िता के अनुसार, दीपक दास उन्हें अलग-अलग नंबरों से फोन कॉल और आपत्तिजनक मैसेज भेजकर परेशान करते थे। आराधना ने अपनी शिकायत में यह भी बताया कि जब वह पहले हालिमाबाद शाखा कार्यालय में कार्यरत थीं, तब भी आरोपी वहां जाकर उन्हें परेशान करता था। तहरीर के मुताबिक, 3 मार्च को कार्यालय पहुंचने पर दीपक द...