संभल, मार्च 15 -- नगर के एक रिसोर्ट में आयोजित डांस पार्टी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गया है। बताया जा रहा है कि करीब पांच दिन पहले हुए इस कार्यक्रम में बार बालाओं ने फिल्मी और अश्लील गानों पर जमकर ठुमके लगाए। वायरल वीडियो में कुछ युवतियां लोगों की गोद में बैठकर डांस करती नजर आ रही हैं, वहीं कार्यक्रम में खासी संख्या में मौजूद लोग उन पर जमकर रुपये उड़ाते भी दिखाई दे रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक यह आयोजन नगर के एक निजी रिसोर्ट में किया गया था, जहां देर रात तक डांस और मनोरंजन का कार्यक्रम चलता रहा। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखी जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। प्रभारी निरीक्षक संत कुमार ने बताया कि वीडियो की सत्यता और आयोजन से जुड़े लो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.