हल्द्वानी, मार्च 8 -- हल्द्वानी, संवाददाता। एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। रविवार को अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू, मार्गदर्शक पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में एसडीएम कोर्ट चौराहा में महिला पुलिसकर्मियों को अंगवस्त्र पहनाकर मां दुर्गा की प्रतिमा देकर सम्मानित किया गया। संस्था सदस्य मनीष साहू, पूजा जोशी ने कहा की महिलाओं को स्वयं आगे बढ़कर अपने अधिकारों को पहचानकर सशक्त और आत्मनिर्भर बनना होगा। यातायात निरीक्षक शिवराज बिष्ट, एसआई कमल किशोर ने महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना की। इस दौरान अलका टंडन, पूजा जोशी, सुनीता तिवारी, शांति रावत, खुशी नागर, ममता खत्री, माही बिष्ट, रेनू कांडपाल, जया जोशी, तारा टकवाल, मनीष साहू, सूरज मिस्त्री, नमन तिवारी, सुशी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.