मुजफ्फर नगर, मार्च 15 -- छपार। छपार टोल प्लाजा पर तेज गति से आ रहे कार चालक ने अनियंत्रित होकर महिला टोलकर्मी को टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। टोल प्रबंधक ने घायल को एम्बुलेंस के द्वारा जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। नई मण्डी थाना क्षेत्र के गांव जट मुझेडा निवासी चन्द्रभान पुत्र राधेश्याम ने घटना के सम्बंध में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें उसने बताया कि उसकी पत्नी शालू छपार टोल प्लाजा पर कर्मचारी के रूप में कार्य करती है। शुक्रवार को वह टोल पर डयूटी कर रही थी, तभी तेज गति से आ रहे कार चालक ने अनियंत्रित होकर टक्कर मार दी। जिससे वह घायल हो गई। टोल प्रबंधक ने उसे एम्बुलेंस के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। चालक कार सहित फरार हो गया। थानाध्यक्ष मोहित सहरावत ने बताय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.