धनबाद, अप्रैल 2 -- धनबाद। महिला टेक्नीशियन ने बुधवार को समय पर रक्तदान कर गंभीर मरीज की जान बचा ली। प्राइवेट अस्पताल में भर्ती महिला का ऑपरेशन होना था, लेकिन उनका ब्लड ग्रुप ओ निगेटिव होने के कारण मुश्किल खड़ी हो गई। यह रक्त समूह किसी भी ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था। जैसे ही यह जानकारी धनबाद मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में कार्यरत टेक्नीशियन माया को मिली, उन्होंने बिना देर किए मदद का फैसला किया। माया तुरंत मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक पहुंचीं और मरीज को बचाने के लिए रक्तदान किया। माया की संवेदनशीलता की मेडिकल कॉलेज में प्रशंसा हो रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...