महिला टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान को रगड़ने के बाद अब भारत ने नीदरलैंड को 95 रनों से हराया
नई दिल्ली, जून 17 -- महिला टी-20 विश्व कप 2026 के अपने दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने नीदरलैंड को 95 रनों से हरा दिया है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 209 रन बनाए थे और 210 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में नीदरलैंड की टीम 17.3 ओवर में 114 रनों पर ही सिमट गई। टॉस गंवाकर बैटिंग करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 209 रन जुटाए। भारत ने महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार 200 का आंकड़ा छुआ है। स्मृति मंधाना (74) और शेफाली वर्मा (55) ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। दोनों ने 115 रनों की साझेदारी कर भारत को दमदार शुरुआत दिलाई। जेमिमा रोड्रिग्स ने 19 और कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 12 रनों का योगदान दिया। विकेटकीपर ऋचा घोष 20 और दीप्ति शर्मा 10 रन बनाकर नाबाद रहीं। नीदरलैंड के लिए कैरोलीन डे लांगे ने दो जब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.