रांची, मार्च 8 -- रांची। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को जैप-2 टाटीसिलवे रांची में महिलाओं के बीच मैत्री वॉलीबॉल मैच का आयोजन किया। जिसमें झारखंड पुलिस टीम और रांची विश्वविद्यालय की टीम के बीच मैच खेला गया। पुलिस टीम ने रोमांचक मुकाबले में रांची विश्वविद्यालय की टीम को 25-17, 21-25, 25-20 से हराया। मुख्य अतिथि समादेष्टा डॉ सरोजिनी लकड़ा ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी को इस दिवस विशेष की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश तिवारी, सुशीला टोप्पो, चंद्र मोहन बोदरा, सच्चिदानंद राम, रघु सिंह मुंडा, राजेंद्र लोहरा, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह, झारखंड पुलिस वॉलीबॉल प्रशिक्षक उपेन्द्र प्रसाद आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...