लखनऊ, अप्रैल 14 -- -ऑटो,टेम्पो और ई-रिक्शा में बैठे यात्रियों को बातों में उलझाकर चोरी और टप्पेबाजी करते थे -पुलिस ने गैंग की तीन महिलाएं और पुरुष को पकड़ा, चोरी का माल हुआ बरामदलखनऊ, संवाददाता।ऑटो, टेम्पो और ई-रिक्शा सवारियों को बातों में उलझाकर जेवर चोरी और टप्पेबाजी करने वाले महिला गैंग का खुलासा मंगलवार को कृष्णानगर पुलिस ने किया। पुलिस ने तीन महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की गई सोने की चेन, एक अंगूठी और पायल बरामद हुई।डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद ने बताया कि कृष्णानगर इलाके में नवंबर 2025 से मार्च के बीच टप्पेबाजी की तीन घटनाएं घटी थीं। यह भी पढ़ें- ई-रिक्शा सवार बुजुर्ग महिला की चेन पार पुलिस टीम ने घटनास्थल और उसके आसपास लगे करीब 600 से 700 सीसीटीवी कैमरों को चेक किया। वारदात को अंजाम देने वाले गैंग क...