मथुरा, अप्रैल 15 -- मथुरा। थाना जमुनापार के अंतर्गत गांव नगला रत्ती निवासी विवाहिता बुरी तरह झुलस गयी। उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मायके पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न करने पर ससुरालियों द्वारा उसे जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार दोपहर गांव नगला रत्ती निवासी मीनू पत्नी राहुल बुरी तरह झुलस गयी। उसकी चीखपुकार सुन आसपास के लोगों ने आग बुझाकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे उपचार को अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी होने पर विवाहिता के पिता दीवाना खुर्द, जमुनापार निवासी मुकेश ने बताया कि उन्होंने बेटी मीनू की शादी पिछले साल 23 फरवरी को राहुल निवासी नगला रत्ती, जमुनापार के साथ की थी। यह भी पढ़ें- मकान की मांग को लेकर विवाहिता को पीटा आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिन बाद से ...