महिला जूनियर फुटबॉल टीम गठन के लिए ट्रायल
बेगुसराय, अगस्त 9 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। यमुना भगत स्टेडियम बरौनी में सब जूनियर बिहार बालिका फुटबॉल टीम का सलेक्शन ट्रायल का आयोजन हुआ। ट्रायल में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के द्वारा आयोजित इस ट्रायल में बिहार के प्रत्येक जिले के खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन के आधार पर चयन किया गया। सलेक्शन करने वाले असगर हुसैन, संयोजक महिला फुटबॉल बिहार, अंश कुमारी, पिंकी कुमारी, जूली कुमारी, बेबी कुमारी, रोहित कुमार, संजीव कुमार सिंह मुन्ना तथा नाजिर हुसैन थे। यह ट्रायल फुटबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा की देखरेख में संपन्न हुआ। पुनः सोमवार को भी जूनियर बालिका वर्ग का ट्रायल होगा। यह भी पढ़ें- बिहार बालिका फुटबॉल टीम में मुजफ्फरपुर की तीन खिलाड़ी इसकी जानकारी बेगूसराय के फु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.