प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में डॉक्टर और अधिवक्ताओं के बीच हुई मारपीट की घटना के बाद रेजिडेंट महिला डॉक्टरों की ओर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए एक वीडियो वायरल किया गया है। वीडियो में आठ महिला रेजिडेंट डॉक्टर एक कमरे में बैठी हैं और उनमें से एक कह रही है, 'हम लोग देश के अलग राज्यों से आकर यहां कार्य कर हैं। बुधवार को हमारी एक महिला साथी को घसीटकर बुरी तरह से मारापीटा गया जो कि बहुत दुखद है। पुलिस प्रशासन ने हम लोगों को सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई सहयोग नहीं मिल रहा है। यह भी पढ़ें- बिना इलाज के लौट गए 2500 से अधिक मरीज, रुके ऑपरेशन जब हम लोग कार्य पर लौट आए तब शाम को यह जानकारी मिली कि अस्पताल के बाहर हाईकोर्ट के 200 से अधिक अधिवक्ता जूनियर डॉक्टरों पर हमला करने के लि...