महिला जूनियर डॉक्टरों को रात्रि प्रवास के लिए मिलेगी सुविधा
प्रयागराज, जून 2 -- प्रयागराज। एसआरएन अस्पताल में कार्यरत महिला जूनियर डॉक्टरों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इसके तहत जो महिला जूनियर डॉक्टर अस्पताल परिसर से बाहर रहती हैं और ड्यूटी के बाद रात में घर नहीं जाना चाहतीं उनके लिए एसआरएन अस्पताल में स्थित वरिष्ठ डॉक्टरों के कक्ष को उपलब्ध कराया जाएगा। अस्पताल के अलग-अलग वार्डों में लगभग 35 से 40 कक्ष डॉक्टरों के हैं, जो रात में खाली रहते हैं। खाली कक्षों में जूनियर महिला डॉक्टरों के रात में रुकने की सुविधा उपलब्ध रहेगी। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रवक्ता डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि प्राचार्य डॉ. एके वर्मा के निर्देश पर महिला डॉक्टरों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। इससे ड्यूटी के बाद जो महिला डॉक्टर रात में घर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.