औरैया, मार्च 1 -- अजीतमल, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जनपद में महिला जिला वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 8 मार्च 2026, रविवार को किया जाएगा। प्रतियोगिता का आयोजन प्रात: 9 बजे से श्री जनता इंटर कॉलेज, अजीतमल में होगा। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन एवं उत्तर प्रदेश बॉलीबॉल एसोसिएशन के निर्देशानुसार यह प्रतियोगिता जिला ओलंपिक संघ औरैया तथा जिला वालीबॉल एसोसिएशन औरैया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के महासचिव मनीष मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य महिला खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम के संयोजक मुकुल यादव बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि जो बालिका एवं महिला टीमें प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना चाहती हैं, वे अपनी टीम की सूचना समय से उपलब्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.