महिला जिम्नास्टिक व कबड्डी का एकलव्य स्टेडियम में ट्रायल कल
अंबेडकर नगर, जुलाई 24 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। प्रदेशीय महिला खेल समारोह 2026-27 के तहत महिला जिम्नास्टिक एवं महिला कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25 जुलाई को एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ मंजूर आलम अंसारी ने दी। कार्यक्रम के अनुसार महिला जिम्नास्टिक का जिला स्तरीय ट्रायल 25 जुलाई को अपराह्न चार बजे तथा महिला कबड्डी का ट्रायल उसी दिन अपराह्न दो बजे होगा। चयनित खिलाड़ियों का मंडल स्तरीय ट्रायल 28 जुलाई को डॉ भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय क्रीड़ा संकुल अयोध्या में दोपहर एक बजे आयोजित किया जाएगा। प्रदेशीय महिला जिम्नास्टिक प्रतियोगिता चार से पांच अगस्त तथा महिला कबड्डी प्रतियोगिता चार से छह अगस्त तक आगरा में आयोजित होगी। यह भी पढ़ें- Ambedkar Nagar News: बास्केटबाल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.