महिला जागृति फाउंडेशन ने मेरठ प्रकरण में एसएसपी को बर्खास्त करने की उठाई मांग
हापुड़, जुलाई 16 -- महिला जागृति फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने ललिता गौतम प्रकरण की निष्पक्ष जांच और एसएसपी अविनाश पांडेय को पद से बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में गुरूवार को जिला मुख्यालय में राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि दोषी पाए जाने वाले सभी व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। पीड़ित परिवार को उचित आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान की जाए तथा महिलाओं और बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम अनिवार्य किए जाए। साथ ही प्रत्येक जिले में महिलाओं की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए प्रभावी व्यवस्था और मानवाधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की गई।महिला यह भी पढ़ें- छात्रा हत्याकांड में आरोपी अंकुश का पीएसी जवान भाई गिरफ्तार, भाई की करी थी मदद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.