हापुड़, मार्च 21 -- महिला जागृति फाउंडेशन की फाउंडर गीता पैट्रिक ने हापुड़ की झुग्गी झोपड़ी में पहुंच कर लोगों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि आज भी घुमंतू समाज के लोग शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पहचान जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं। कई बार इनके पास पहचान पत्र तक नहीं होते, जिससे यह सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते है। उन्होंने समाज के लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...