अमरोहा, अप्रैल 16 -- जिला प्रशासन के संयोजन में बुधवार को नगर में महिला जागरूकता रैली निकाली गई। स्थानीय गांधी मूर्ति तिराहे से शुरू हुई रैली आजाद रोड समेत नगर के विभिन्न स्थानों से होते हुए जेएस हिन्दू डिग्री कॉलेज पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। डीएम निधि गुप्ता वत्स ने बताया कि रैली के माध्यम से महिलाओं को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। उनके साथ सरकारी योजनाओं संग हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी को साझा किया गया है। इस दौरान विभिन्न स्कूल-कॉलेजों की शिक्षिकाओं समेत आम लोग भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- नारी शक्ति वंदन के समर्थन में निकली रैली यह भी पढ़ें- अलीगंज में निकली नारी शक्ति वंदना यात्रा यह भी पढ़ें- स्टेडियम से वीरांगना चौक तक गूंजा सशक्तिकरण का संदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.