नोएडा, अप्रैल 5 -- नोएडा, संवाददाता। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल खोड़ा प्रखंड हरनंदी महानगर ने रविवार को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में शोभा यात्रा का आयोजन किया। इस दौरान लव जिहाद की झांकी निकालकर महिलाओं को जागरूक किया गया। संगठन के सहसंयोजक सौरभ तिवारी ने बताया कि शोभा यात्रा रविवार दोपहर खोड़ा स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय शनि मंदिर से प्रारंभ नोएडा के गोकुलधाम तक धूमधाम से निकाली गई। यह शोभा यात्रा हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में प्रतिवर्ष निकाली जाती है। शोभा यात्रा में डीजे पर भक्ति के गाने बजाए गए। इस बार शोभा यात्रा में पहली बार लव जिहाद की झांकी निकाली गई। वहीं, फिल्म केरला स्टोरी का पोस्टर लगाए गए। यात्रा में संगठन के महानगर अध्यक्ष ब्रह्मकुमार गुप्ता, संयोजक प्रबल गुप्ता, विकास मिश्रा, प्रांत गौरक्षा युवा प्रमुख भरत मावी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.