मथुरा, मई 1 -- भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गुरुवार शाम होली गेट मंडल के तत्वावधान में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली का भाजपा कार्यालय, जुबली पार्क से महानगर अध्यक्ष ने शुभारंभ किया। रैली कार्यालय से होली गेट तक पहुंची। वहां कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव का पुतला दहन किया रैली को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष हरिशंकर राजू यादव ने कहा कि भाजपा सदैव मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और महिला हित में संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यक्रम संयोजक ज्योति चतुर्वेदी ने कहा कि महिला जन आक्रोश रैली का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के प्रति जागरूक करना है। यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.