महिला जन आक्रोश प्रदर्शन में विपक्ष का पुतला दहन किया
बिजनौर, अप्रैल 30 -- हल्दौर। नगर पालिका गेट के सामने बुधवार को भाजपाइयों व भाजपा से जुड़ी महिलाओं ने महिला जन आक्रोश प्रदर्शन करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला दहन कर विरोध जताया। नगर पालिका अध्यक्ष विमला देवी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में महिलाओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए विपक्षी दलों पर महिला विरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया। विमला देवी व रेखा यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण देने का निर्णय महिला सम्मान और अधिकारों की दिशा में बड़ा कदम है, लेकिन विपक्षी दलों ने इसका विरोध कर महिलाओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। यह भी पढ़ें- जन आक्रोश रैली निकाल कर राहुल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.