हरदोई, अप्रैल 30 -- पचदेवरा। भाजपा अनंगपुर मंडल की ओर से सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को विवियापुर मंदिर परिसर से धानी नगला तिराहे तक महिला जन आक्रोश पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। भरखनी ब्लॉक प्रमुख अंजू सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए महिला आरक्षण का समर्थन करती है। आरोप लगाया कि विपक्ष इस मुद्दे पर स्पष्ट रुख नहीं अपना रहा, जिससे उसका दोहरा चरित्र सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल परिवारवादी राजनीति को बचाने में लगे हैं। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल पास न होने पर जताया आक्रोश उन्हें डर है कि नारी शक्ति के सशक्त होने से उनका वर्चस्व समाप्त हो जाएगा। पदयात्रा के माध्यम से महिलाओं ने अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.