बोकारो, अप्रैल 10 -- गोमिया, प्रतिनिधि।रांची स्थित राजभवन में गुरुवार को बोकारो जिला परिषद अध्यक्ष सुनीता देवी ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से औपचारिक मुलाकात कर जिले की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने पंचायतों को 15वें वित्त आयोग से राज्य एवं केंद्र सरकार द्वारा मिली राशि के सुचारू उपयोग पर चर्चा की। जिप अध्यक्ष ने बोकारो जिले में महिलाओं और आमजनों के साथ बढ़ रही घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि जिले में महिला जनप्रतिनिधि खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी मुद्दे पर आवाज उठाने पर पुलिस प्रशासन द्वारा दबाव बनाया जाता है और सुरक्षा गार्ड हटाने की धमकी दी जाती है। बताया कि विभिन्न जनहित मुद्दों को उठाने के कारण उनका सुरक्षा गार्ड भी हटा दिया गया है। यह भी कहा कि जिला परिषद उपाध्यक...