पिथौरागढ़, दिसम्बर 13 -- पिथौरागढ़। जाजरदेवल सल्मोड़ा में अर्पण संस्था ने द-हंगर प्रोजेक्ट के तहत महिला जनप्रतिनिधियों की दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। शनिवार को पहले दिन महिला जनप्रतिनिधियों को कार्यशाला मे कर्तव्य, अधिकार, दायित्व व जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी दी। परियोजना की जिला समन्वयक गंगा बसेडा ने कहा कि 73वें संविधान संसोधन से पंचायती राज व्यवस्था में मिले आरक्षण के कारण महिलाओ की भागीदारी बड़ी है। इसलिए महिला जनप्रतिनिधि को घर परिवार के कार्यो के साथ तालमेल बना कर अपने पद के अनुरुप कार्य करने की आवश्यकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.