जयपुर, अक्टूबर 22 -- राजस्थान में महिला जज भी सुरक्षित नहीं हैं। बाइक सवार चेन स्नैचरों ने न सिर्फ एक ट्रेनी महिला जज का चेन झपट लिया बल्कि उन्हें घायल भी कर दिया। स्नैचरों ने इस वारदात को कलेक्टर आवास के नजदीक अंजाम दिया। घायल महिला जज को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज किया गया। राजस्थान के बीकानेर जिले में लूटपाट की कोशिश में बाइक सवार दो चेन स्नैचरों ने एक ट्रेनी महिला जज को उनके दोपहिया वाहन से गिरा दिया, जिससे वह घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि यह घटना मंगलवार शाम को कलेक्टर आवास के पास हुई। बाइक सवार दो संदिग्धों ने जानबूझकर जज की स्कूटर को लात मारी जिससे वह गिर गईं। उन्होंने उनकी सोने की चेन छीन ली। पीड़िता की पहचान 25 साल की पूर्णिमा जनागल के रूप में हुई है। स्कूटी से गिरने से उनकी ठुड्डी, नाक और मुंह पर चोटें आईं। उनका एक दां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.