मुरादाबाद, फरवरी 28 -- यूपी के मुरादाबाद शुक्रवार की शाम को महिला जज के पिता मोहम्मद असद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए उनके बड़े साले मजाहिर हुसैन उर्फ डेनियल की तहरीर पर पांच नामजद और एक अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। इनमें से दो नामजद आरोपी मोहम्मद फैजान और आलमगीर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है। जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हैं। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मोहम्मद असद की हत्या उनके सालों के बीच चल रहे पॉपर्टी विवाद के चलते हुई है। हालांकि विस्तृत खुलासा मुख्य आरोपी जफर हुसैन की गिरफ्तारी के बाद ही होगा। जिगर कालोनी निवासी मोहम्मद असद (62) अलवीना बेकर्स के संचालक थे। उनकी एक बेटी आसमां सुल्ताना और उसके पति बुलंदहशर में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.