बुलंदशहर, सितम्बर 11 -- नागफनी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित महिला जज के पिता की हत्या में पांच आरोपियों पर पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर लगाई है। एसएचओ ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर जफर, उसके बेटे, दामाद और साथियों के खिलाफ थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। जिन आरोपियों पर चार्जशीट लगी है उनमें से चार जेल में हैं, जबकि एक जमानत पर बाहर चल रहा है।

आरोपियों के नाम एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि एसएचओ नागफनी मनीष सक्सेना की ओर से नागफनी थाने में मोहल्ला डेहरिया निवासी जफर हुसैन, उसके बेटे सैफल जफर, मुगलपुरा के मोहल्ला कानून गोयान निवासी दामाद मोहम्मद फैजान, साथी मकबरा प्रथम निवासी आलमगीर और सिविल लाइंस के बिशनपुरा भीमाठेर निवासी साथी आसिफ के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में केस दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में बताया जफर हुसैन इ...