अल्मोड़ा, जून 22 -- अल्मोड़ा। नगर की माल रोड में बाइक सवार एक युवक ने पैदल जा रही एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। भागने के प्रयास में युवक दूसरी बाइक से टकरा गया। इस बीच महिला मौके पर पहुंच गई और युवक को थप्पड़ जड़ दिए। साथ ही अन्य लोगों ने भी हाथ साफ कर लिया। पुलिस आरोपी को कोतवाली ले गई है। मामला नगर की माल रोड पर रविवार अपराह्न का है। स्थानीय मोहित जोशी, मदन बिष्ट के मुताबिक नैनीताल नंबर की बाइक में सवार युवक ने पैदल चल रही एक महिला से छेड़छाड़ कर दी। महिला ने विरोध किया तो युवक बाइक संग मौके से फरार हो गया। कुछ ही दूरी पर युवक की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। इससे विवाद शुरू हो गया। इसी बीच महिला भी मौके पर पहुंच गई। पहले महिला ने आरोपी को फटकार लगाई। जब महिला के सब्र का बांध टूटा तो उसने आरोपी पर थप्पड़ जड़ दिए। इस दौरान मौक...