चम्पावत, सितम्बर 28 -- चम्पावत। चम्पावत एसएसजे कैंपस में 7.18 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित अत्याधुनिक छात्रावास एवं आईटी लैब से विद्यार्थियों को लाभ मिल रहा है। अत्याधुनिक आईटी लैब की सुविधा उपलब्ध होने से स्थानीय युवा सूचना प्रौद्योगिकी और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान हासिल कर रहे हैं। कंप्यूटर व आईटी कौशल के सुदृढ़ीकरण से छात्र-छात्राएं आधुनिक डिजिटल युग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को सशक्त बना पा रहे हैं और रोजगार तथा स्वरोजगार के नए अवसरों के लिए तैयार हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...