जमुई, अप्रैल 9 -- चकाई। निज संवाददाता बुधवार की रात प्रखंड के सिमरिया गांव में एक महिला के छत पर से अचानक फिसल कर गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल हो जाने का समाचार है। वहीं परिजन द्वारा घायल महिला कंचन देवी को ईलाज हेतु चकाई रेफरल अस्पताल लाया गया जहां उसकी प्राथमिक ईलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर ईलाज हेतु देवघर सदर अस्पताल रेफर क़र दिया गया है। जहां उसका ईलाज चल रहा है। बताया जाता है कि महिला छत पर कुछ काम के लिए गई थी तभी पैर फिसलने से यह घटना घटी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.