मुरादाबाद, मार्च 2 -- मझोला थाना क्षेत्र में बीते दिनों बुजुर्ग महिला चौकीदार की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य सुपारी किलर शिवा उर्फ बिट्टू को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार तड़के मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की थी तभी आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी और उसे मौके पर ही पकड़ लिया गया। घायल आरोपी को पुलिस के उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...