लखनऊ, मार्च 20 -- लखनऊ | संवाददाता। राजधानी के कृष्णा नगर कोतवाली क्षेत्र में एक शातिर महिला चोर गैंग ने दिनदहाड़े चलती ऑटो में सवार एक महिला की सोने की चेन चुरा ली। पीड़ित महिला के पति ने थाने पहुंचकर पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश शुरू कर दी है। सरोजनीनगर के चिल्लावा मोहल्ले के निवासी रामचन्द्र ने बताया कि 16 मार्च को वे अपनी बीमार पत्नी कमला देवी को दवा दिलाने के लिए दुबग्गा गए हुए थे। इलाज के बाद जब दोनों घर वापस लौट रहे थे, तो बाराविरवा चौराहे से उन्होंने एक ऑटो पकड़ा। ऑटो में पहले से ही तीन महिलाएं सवार थीं, जो देखने में सामान्य यात्री लग रही थीं। महिलाओं ने रास्ते में मौका पाते ही अपनी कमला देवी के गले से सोने की चेन निकाल ली। कमला देवी को इसकी भनक तक नहीं लगी। चेन चुराने के बाद तीनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.