महाराजगंज, अक्टूबर 1 -- महराजगंज। एसपी सोमेन्द्र मीना के आदेश पर चलाए गए अभियान में कोतवाली पुलिस ने चेन स्नेचिंग की आरोपी महिला को दबोच लिया। आरोपी रेखा निवासी संसार पार, थाना बड़हलगंज जनपद गोरखपुर को दुर्गा मंदिर सिविल लाइन क्षेत्र से पकड़ा गया। कोतवाल निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि वह एक मुकदमे में वांछित थी। उसे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तारी टीम में नगर चौकी इंचार्ज मनोज कुमार गुप्ता व महिला आरक्षी पम्मी सिंह शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.