बरेली, मार्च 1 -- राज्य ललित कला अकादमी तथा कन्या महाविद्यालय आर्य समाज भूड़ के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला चित्रकला प्रदर्शनी का समापन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के सचिव डॉ. अभय पाल सिंह द्वारा कैनवास उतारकर प्रदर्शनी का समापन किया गया। इससे पहले प्रदर्शनी की तीन श्रेष्ठ कृतियों का चयन निर्णायक मंडल टीम के प्रो. मंजू सिंह, डॉ. गीता अग्रवाल व प्रो. आनंद लखटकिया ने किया। निर्णायक मंडल द्वारा तीन श्रेष्ठ कलाकृतियों में शिवि शर्मा (बरेली),सारिका रॉय (मुरादाबाद) तथा विधि रस्तोगी (बरेली) का चयन किया गया। महाविद्यालय की ओर से पांच अन्य श्रेष्ठ कृतियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार देने की घोषणा भी की गई। डॉ. श्यामली सोना, डॉ. अनुराधा आर्य आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.