नई दिल्ली, मार्च 8 -- नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। जीटीबी एन्क्लेव इलाके में ड्यूटी खत्म करके घर जा रही एक महिला डॉक्टर के गले से बाइक सवार बदमाश सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। बयान पर जीटीबी एन्क्लेव पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपियों का पता कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 वर्षीय चेल्सी अपने परिवार के साथ एलआईजी फ्लैट्स, सत्यम एन्क्लेव इलाके में रहती हैं। वह एसडीएन अस्पताल में चिकित्सक हैं। चार मार्च की शाम करीब 4:10 बजे वह ड्यूटी खत्म कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं। जैसे ही वह मान सरोवर पार्क फ्लाईओवर की तरफ से मस्जिद के पास पहुंची। पीछे से एक लड़का आया और उनके गले से सोने की लॉकेट वाला चेन झपट लिया और फरार हो गया। पीड़िता ने पीछा किया, लेकिन कुछ दूरी पर उसका एक सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.