मथुरा, मार्च 16 -- मथुरा गेट चौकी क्षेत्र स्थित परिक्रमा मार्ग के मोहिनी नगर में रविवार को कुछ दबंगों द्वारा डॉ. सोनिया सिंह की कार पर हुए हमले के मामले में कोतवाली पुलिस ने पांच नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़िता डॉ सोनिया सिंह की तहरीर पर शिखा शर्मा, उसके पति प्रकाश शर्मा, शेखर, दीपक, गौरव सहित 3 अज्ञात लोगों के विरोध विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। विदित रहे कि रविवार को डॉ. सोनिया अपने भतीजे देवेंद्र के साथ स्विफ्ट कार से मथुरा जा रही थीं, तभी पहले से घात लगाए लोगों ने उनकी गाड़ी को घेर लिया। आरोप है कि शिखा शर्मा, उसके पति प्रकाश शर्मा, शेखर, दीपक, गौरव सहित कुछ अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से कार पर ताबड़तोड़ हम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.