पीलीभीत, अप्रैल 11 -- पीलीभीत। मेडिकल कॉलेज की महिला चिकित्सक दीपिका वर्मा ने थाना सुनगढ़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि गुरूवार को सुबह के समय वह जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज जा रही थीं। इस दौरान पूरनपुर गेट चौकी के निकट एक ढाबे के पास तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। एयरबेग खुलने से वह और उनका चालक बाल-बाल बच गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.