मेरठ, फरवरी 16 -- मेडिकल कॉलेज की आंतरिक समिति द्वारा प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन शोषण (रोकथाम निषेध और निवारण) अधिनियम-2013 पर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में महिला चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, छात्राओं और महिला कर्मचारियों को कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ताकि संस्थान में एक सुरक्षित कार्य वातावरण सुनिश्चित किया जा सके। कार्यक्रम का शुभारंभ आंतरिक समिति अध्यक्ष डॉ. शकुन सिंह ने किया। उन्होंने कहा संस्थान महिलाओं की सुरक्षा और गरिमा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी प्रकार के दुर्व्यवहार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाता है। आंतरिक समिति की अध्यक्ष ने पोश अधिनियम की बारीकी पर प्रकाश डाला। आंतरिक समिति की सदस्य डॉ. अनुपम रानी ने बताया यदि कार्यस्थल पर किसी महिला के साथ कोई यात्री घटना...