हाजीपुर, मार्च 8 -- हाजीपुर। निज संवाददाता जिला प्रशासन की ओर से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए महिला चालक एवं संवाहक (कंडक्टर) प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। स्थानीय इमादपुर सुल्तान सहदुल्लापुर स्थित मॉडर्न मोटर ड्राइविंग स्कूल परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएम वर्षा सिंह ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि परिवहन क्षेत्र भी अब महिलाओं के लिए नए अवसरों से भरा हुआ है। इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम महिलाओं को रोजगार तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का सशक्त माध्यम प्रद...