भागलपुर, मई 13 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि  ललमटिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को महिला चाय दुकानदार से छेड़खानी के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ललमटिया थाना में आवेदन देकर आरोपित के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने गढ़कछारी स्थित चाय दुकान पर बैठी थी। इसी दौरान नसरतखानी का रहने वाला चीकू मंडल उनकी दुकान पर आ धमका और जबरन छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर उसने धक्का-मुक्की कर उसे घायल कर दिया। शोर-शराबे की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुट गए जिसके बाद आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी और मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- महिला चाय दुकानदार से छेड़खानी के बाद मारपीट, थाने में शिकायत इसके बाद घरवालों की मदद से नाथनगर रेफरल अस्पताल पहुंची और इलाज कराने के बाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत ...