लोहरदगा, फरवरी 4 -- कैरो, प्रतिनिधि।लोहरदगा कैरो थाना क्षेत्र के सढाबे गांव निवासी सुखलाल उरांव की 32 वर्षीय पत्नी बिरसमुनी उरांव घर से लापता हो गई। इस सबंध में कैरो थाना में सनहा दर्ज किया गया है। सुखलाल ने कैरो थाना में दिए गए लिखित आवेदन में कहा है कि एक फरवरी को हम अपने बच्चों के साथ खेत में काम करने गए थे। मेरी पत्नी बोली थी कि हम दोपहर खाना लेकर आएंगे, जब वह नहीं आई। तो हम वापस गए। तब वह घर से गायब मिली। काफी खोजबीन करने के बाद भी अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.