बागपत, जनवरी 27 -- बड़ौत। नगर के एक मोहल्ले से एक महिला घर से पचास हजार की नगदी व सोने-चांदी के जेवर लेकर और अपने दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। महिला के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर के एक मोहल्ले के रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी तलाकशुदा बेटी अपने दो बच्चों के साथ उसके पास रहती थी। बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक युवक उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। उसकी बेटी घर से पचास हजार रुपये नगद व सोने-चांदी के लेकर फरार हो गई। वह अपने दो बच्चों को उसके पास छोड़कर चल गई। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.