अमरोहा, मार्च 11 -- मंडी धनौरा। ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत फौलादपुर की ग्राम प्रधान मनु यादव एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय महिला पंचायत प्रतिनिधि सम्मेलन में उन्हें अमरोहा जिले का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला है। वहां उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित भी किया जाएगा। पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के संयोजन में आयोजन के दौरान देशभर से चयनित महिला जनप्रतिनिधि भाग लेंगी। पंचायत स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला प्रतिनिधियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...