अमरोहा, मार्च 12 -- महिला ग्राम प्रधान पर उसके ही पुत्र ने हमला कर दिया। प्रधान अपने एक परिचित के साथ मॉल में खरीदारी करने गईं थीं। वहां पर पहुंचे आरोपी पुत्र ने मारपीट शुरू कर दी। मामले में प्रधान की तहरीर पर पुलिस ने उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। क्षेत्र के गांव नगलिया मेव की ग्राम प्रधान डा.कुसुम 28 फरवरी को अपने परिचित राहुल के साथ गजरौला के एक मॉल से सामान खरीदने गईं थीं। आरोप है कि वहां उनका बेटा चेतन पहुंचा तथा राहुल व उनके साथ गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर उसके बेटे चेतन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.