मेरठ, अप्रैल 7 -- सहारनपुर के देवबंद के सर्राफा कारोबारी 12 लाख रुपये का बैग चोरी करने वाली महिला गैंग ने पुलिस को गुमराह करने के लिए चार बार ई रिक्शा बदले। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखते हुए सूरजकुंड तक पहुंच गई। पुलिस की चार टीमें अब तक 200 से ज्यादा कैमरे चेक कर चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों महिला की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। सहारनपुर के देवबंद स्थित न्यू गुप्ता ज्वैलर्स के संचालक अनिल कुमार गुप्ता रविवार को जेवर खरीदने के सिलसिले में मेरठ आए थे। वह सुबह करीब 11:30 बजे कार से घंटाघर स्थित टाउन हॉल की पार्किंग में पहुंचे। कार खड़ी करने के बाद वह अपने साथी हरिओम के साथ सर्राफा बाजार जाने के लिए पार्किंग के बाहर से एक ई-रिक्शा में सवार हुए। ई-रिक्शा चालक ने पहले से बैठी दो महिलाओं और एक बच्चे को भी बैठा रखा था।व्यापारी के पास...